सभी खबरें
मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती 2018 की गूंज राज्यसभा तक पहुंची,

मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती 2018 की गूंज राज्यसभा तक पहुंची,
भोपाल: मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती 2018 की गूँज राज्यसभा तक पहुंच चुकी है. कांग्रेस की तरफ से राजमणि पटेल ने सभापति का ध्यान मप्र शिक्षक भर्ती की तरफ आकर्षित कराया.
लगातार देखा जा रहा है शिक्षक लम्बे वक़्त से अपनी नियुक्ति को लेकर सड़कों पर हैं सरकार से नियुक्ति की मांग कर रहें हैं.
राजधानी भोपाल में ओबीसी चयनित शिक्षक प्रदर्शन कर रहे थे.बताते चलें कि हाल ही में जो वेटिंग अभ्यर्थियों की नियुक्ति सूची जारी हुई है उसमें ओबीसी अभ्यर्थियों का नाम शामिल नहीं है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ी रही.
चयनित शिक्षकों ने सरकार के सामने अपनी बात बताने के लिए मुंडन भी कराया.
इसके साथ ही चयनित शिक्षक प्रदर्शन स्थल पर फूट-फूटकर रोए.
फिलहाल अभी नियुक्ति नहीं मिली है.




