सभी खबरें

पीसीसी में भगवान राम लग जाए यही हमारी कल्पना थी, जो आज सच साबित हुई – नरोत्तम मिश्रा 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर कांग्रेस का घेराव किया हैं। दरअसल, कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम जन्म भूमि पूजन किया गया। वहीं, पीसीसी दफ्तर में भी कांग्रेस ने पूजा का कार्यक्रम रखा था। जिसको लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसा हैं। उन्होंने कहा कि पीसीसी में भगवान राम लग जाए यही हमारी कल्पना थी। जो आज सच साबित हुई हैं। 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कांग्रेस का भगवाकरण हो गया हैं। सारा संसार सिया राम हो जाए। इससे ज्यादा अच्छे दिन और क्या हो सकते हैं। आज कांग्रेस कार्यालय भी राममय है। यही भारत की जीत हैं। 

इसके अलावा नरोत्तम मिश्रा ने किसानों के मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस का घेराव किया। उन्होंने कहा कि जब जब कइसनो की बात आती तब तब कांग्रेस के नेता खामोश हो जाते हैं। कांग्रेस ने किसानों के साथ धोका किया हैं। कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ कमलनाथ ने धोका किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ना कोई रणनीति है ना कोई विचार हैं। 

नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि जल्द ही कृषि कैबिनेट पर बैठक की जाएगी। हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्राथमिकता हमेशा कृषि और किसान को लेकर रही हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button