सभी खबरें

उपचुनाव : इस सीट से रिश्तेदार होंगे मैदान में, कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, भाजपा भी नहीं हटी पीछे

मध्यप्रदेश/ग्वालियर : मध्यप्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव कब होंगे ये तो चुनाव आयोग ही तय करेगा। लेकिन चुनाव आयोग ने इस बात की घोषणा की है कि मध्यप्रदेश मेंं उप चुनाव बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही होंगे।

इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस ने 15 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी हैं। जिसके बाद ग्वालियर जिले की डबरा विधानसभा सीट (Dabra Assembly Seat) पर मुकाबला रोचक हो गया हैं।

बता दे कि इस सीट से कांग्रेस ने इस बार अपना दाव बीजेपी के सक्रिय सदस्य रह चुके और कुछ समय पूर्व कांग्रेस में शामिल हुए सुरेश राजे पर लगाया हैं। वहीं, बीजेपी की ओर से यहां पर सिंधिया समर्थक और वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी (Imrati Devi) मैदान में हैं।

खास बात ये है कि इमरती देवी और सुरेश राजे आपस में रिश्तेदार हैं और इनके बीच समधी-समधन का रिश्ता हैं।

इधर, सुरेश राजे पहले भी नगर पालिका और विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन उन्हें अब जीत का अभी तक इंतजार हैं। जबकि डबरा विधानसभा सीट से इमरती देवी 3 बार विधायक रह चुकी हैं। ऐसे में ये मुकाबला भी काफी रोचक और दिलचस्प हो गया हैं। 

अब देखना ये होगा कि मंत्री इमरती देवी यहां से अपनी सीट बचा पाएंगी या फिर सुरेश राजे यहां से बाज़ी मार लेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button