सभी खबरें

MP By Election Live : दिग्विजय सिंह के इशारों पर कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे गुंडागर्दी – वीडी शर्मा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के इतिहास में येे पहला मौका है जब प्रदेश की 28 सीटों पर चुनाव हो रहा हैं। जिसके तहत आज सुबह 7 बजे से ही मतदान का दौर शुरू हो चुका हैं। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे जिसमें तय होगा कि मध्यप्रदेश में किसकी सरकारी बनेगी। कमलनाथ की वापसी होगी या फिर शिवराज सरकार परमानेंट हो जाएगी।

लेकिन उस से पहले राजनेताओं में आरोप प्रत्यारोप जारी हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उपचुनाव में मतदान के दौरान एवीएम मशीन हैक होने की आशंका जताई हैं। जिसपर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने ज़ोरदार पलटवार किया हैं। 

वीडी शर्मा ने विभिन्न मतदान केन्द्रों से मिल रही शिकायतों के लिए दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह उपचुनाव के परिणाम को प्रभावित करना चाहते है और उनके इशारों पर कांग्रेस कार्यकर्ता पोलिंग बूथों पर गुंडागर्दी कर रहे हैं।

बता दे कि वीडी शर्मा भाजपा कार्यालय स्थित चुनाव कंट्रोल रूम पहुंचे थे, यहां उन्होंने शिकायतों और मतदान प्रतिशत की जानकारी ली। इसी दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह को लेकर ये बात कही। 

इस से पहले दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा था ‘तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में इवीएम से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें इवीएम पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button