सभी खबरें

Bihar Election LIVE:- बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 19.26% मतदान।

Bihar Election LIVE:- बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 19.26% मतदान।

आज बिहार के 17 ज़िलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है। 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के अररिया में जनसभा को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कहा किआज बिहार के लोगों ने देश ही नहीं, पूरे विश्व को एक संदेश दिया है। कोरोना के इस संकट काल में, जब दुनिया भर में हड़कंप मचा है, बिहार के लोग अपने घरों से निकल रहे हैं, इतनी बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं. 

लोकतंत्र की इतनी बड़ी ताकत, लोकतंत्र के प्रति हर बिहारी का इतना बड़ा समर्पण, विश्व के सभी​ थिंक टैंक को इसका मूल्यांकन करना होगा कि भारत के लोगों के जेहन में लोकतंत्र कितनी गहराई से बैठा हुआ है.

बिहार की पवित्र भूमि ने ठान लिया है कि इस नए दशक में बिहार को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे। बिहार के लोगों ने जंगलराज को, डबल-डबल युवराजों को सिरे से नकार दिया है:

बिहार वो दिन भूल नहीं सकता, जब चुनाव को इन लोगों ने मजाक बनाकर रख दिया था। इन के लिए चुनाव का मतलब था-चारों तरफ हिंसा, हत्याएं, बूथ कैप्चरिंग। बिहार के गरीबों से इन लोगों ने वोट देने तक का अधिकार छीन रखा था. आज कांग्रेस की हालत ये है कि लोकसभा और राज्यसभा को मिला दें, तो भी कांग्रेस के पास 100 सांसद भी नहीं हैं.

 पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को ये परेशानी है कि मोदी चुनाव क्यों जीतता है। मोदी चुनाव इसलिए जीतता है क्योंकि माताओं-बहनों की चिंता दूर करने का काम मोदी करता है। इसलिए माताएं मोदी को आशीर्वाद देती रहती हैं। इसलिए ये गरीब का बेटा, गरीबों की सेवा में अपना जीवन खपाता रहता है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button