ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

कांग्रेस की इस तैयारी पर भाजपा ने कसा तंज, प्रदेश मंत्री ने कहा सिर्फ हम चल रहे है उस रास्ते में जो….

भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अभी से साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी प्रदेश में गांधी चौपाल के जरिए लोगों तक अपनी रीति-नीति पहुंचाने की तैयारी में जुट गई है। कहा जा रहा है कि ब्लॉक से जिला स्तर तक गांधी चौपाल के जरिये पार्टी अपनी रीति-नीति, कांग्रेस की विचारधारा और भाजपा सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।

वहीं, दूसरी तरफ भाजपा ने कांग्रेस की इस गांधी चौपाल को लेकर तंज कसा है।

भाजपा का कहना है कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदेश से सूपड़ा साफ हो गया है और विधानसभा चुनावों में भी नतीजे भी भाजपा के ही पक्ष में आने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस कितने भी प्रयास कर ले लेकिन जनता बीजेपी के साथ है। भाजपा के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल और महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर सिर्फ हम चल रहें है। केंद्र और राज्य की सरकार ने अंत्योदय कल्याण के लिए कई सारी योजनाएं चलाई हैं।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में साल 2023 के विधानसभा चुनाव में दोनों ही दलों (कांग्रेस-भाजपा) के बीच कांटे का मुकाबला होगा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 5 जिलों में महापौर के चुनाव जीते है। जबकि, भाजपा के खाते में इस बार 9 सीटें आई है, जो कभी पहले 16 की 16 होती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button