ताज़ा खबरेंमेरा देशसभी खबरें

केरल के बाद अब दिल्ली में मिला MonkeyPox का पहला मामला, हिमाचल से लौटा था व्यक्ति, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली : दुनिया सहित देश में अब मंकीपॉक्स का खतरा मंडराने लगा हैं। बता दे कि मंकीपॉक्स ने अब देश की राजधानी दिल्ली में दस्तक दे दी है। राजधानी दिल्ली में इसका एक मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, एक 31 साल का शख्स मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है। फिलहाल, मरीज को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वह हाल ही में हिमाचल प्रदेश से लौटा है।

इससे पहले केरल में 3 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, अब दिल्ली में एक मामला मिलने के बाद इसके कुल 4 मामलों की पुष्टि हो गई है।

मंकीपॉक्स एक वायरल बीमारी है, जो संपर्क में आने से फैलता है और फ्लू जैसे लक्षण और पस से भरे त्वचा के घावों का कारण बनता है।

शनिवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंकीपॉक्स को लेकर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button