31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP Vidhansabha Elections 2023 : इसके जरिए चुनाव जीतने की तैयारी में कांग्रेस, सामने बड़ी चुनौती

भोपाल : मध्यप्रदेश में साल 2023 के विधानसभा चुनाव में दोनों ही दलों (कांग्रेस-भाजपा) के बीच कांटे का मुकाबला होगा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 5 जिलों में महापौर के चुनाव जीते है। जबकि, भाजपा के खाते में इस बार 9 सीटें आई है, जो कभी पहले 16 की 16 होती थी।

इन परिणामों से यह तो साफ हो गया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के बीच कड़ी टक्कर देखी जाएगी। लिहाजा, कांग्रेस ने अभी से विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी प्रदेश में गांधी चौपाल के जरिए लोगों तक अपनी रीति-नीति पहुंचाने की तैयारी में जुट गई है।

कहा जा रहा है कि ब्लॉक से जिला स्तर तक गांधी चौपाल के जरिये पार्टी अपनी रीति-नीति, कांग्रेस की विचारधारा और भाजपा सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।

हालांकि, प्रदेश में कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती है कि एक बार फिर अपना कैडर खड़ा करना हैं। इसलिए पार्टी अगले चुनावों तक लगातार मास कांटेक्ट के कार्यक्रम चलाएगी। उसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा गांधी चौपाल रहेगा।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।