1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

JNU मुद्दे पर भड़की कांग्रेस, जयराम बोले हिंसा के पीछे हैं गृहमंत्री

JNU मुद्दे पर भड़की कांग्रेस, जयराम बोले हिंसा के पीछे हैं गृहमंत्री

 

  • यूनिवर्सिटी के वीसी को तुरंत त्याग पत्र देना चाहिए
  • PM 2.0 व 2.5 से अधिक खतरनाक है
  • हिंसा करने वालों पर एक्शन की मांग 

नई दिल्ली : आयुषी जैन : दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के खिलाफ एक ओर छात्रों का प्रदर्शन जारी है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी सरकार को घेरे में ले रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि इस हिंसा के पीछे गृहमंत्री-HRD मंत्री हैं.

 

LIVE: Congress Party briefing by @Jairam_Ramesh at AICC HQ. https://t.co/7TdqFuWrzq

— Congress Live (@INCIndiaLive) January 9, 2020

“>http://

 

जयराम रमेश ने कहा कि जिन नकाबपोश लोगों ने कैंपस में हमला किया था, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए.
कांग्रेस नेता ने मांग की कि यूनिवर्सिटी के वीसी को तुरंत त्याग पत्र देना चाहिए. और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि PM 2.0 व 2.5 से अधिक खतरनाक है.

गौरतलब है कि आज ही JNU के छात्रों की ओर से दिल्ली में मार्च निकाला जा रहा है. ये मार्च वीसी के इस्तीफे की मांग, हिंसा करने वालों पर एक्शन की मांग के लिए किया गया. दिल्ली पुलिस ने जब छात्रों को इस मार्च की इजाजत नहीं दी, तो फिर छात्रों को बस में बैठाकर मंडी हाउस ले जाया गया.

केंद्र सरकार की सहमति गए जम्मू-कश्मीर गए विदेशी प्रतिनिधिमंडल को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारे नेताओं को वहां पर जाने की अनुमति नहीं है. अपने देश के सांसद वहां पर नहीं जा सकते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय डेलिगेशन को भेजा जा रहा है.
जयराम रमेश का कहना है कि हमारी मांग है कि सभी को वहां जाने की अनुमति मिले, चुने हुए लोगों को ना जा जाए. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी से गुलाम नबी आजाद वहां पर जाना चाहते हैं.

अर्थव्यवस्था की हालत नाज़ुक- जयराम 
देश में अर्थव्यवस्था की हालत बहुत खराब है, सिर्फ बांटने की राजनीति हो रही है. उन्होंने कहा कि जीडीपी सही मायने में 5% से भी कम है, 42 साल में सबसे ख़राब दौर से अर्थव्यवस्था गुजर रही है और आने वाले दिनों में स्थिति नाजुक रहने वाली है.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।