ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेसभी खबरें

MP में किसके सर पर सजेगा जीत का ताज: कांग्रेस 230 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, APP भी मैदान में उतारेगी अपने उम्मीदवार

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में महज 3 महीने बचे है। इसी बीच राजधानी भोपाल में I.N.D.I.A की जॉइंट रैली और जनसभा के चलते मौजूदा परिस्थिति में कांग्रेस मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की सभी 230 सीटों पर स्वतंत्र रुप से चुनाव लड़ रही है। सीटों का बंटवारा करके गठबंधन संयुक्त रूप से विधानसभा चुनाव लड़ेगा। जॉइंट रैली और जनसभा से मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के समीकरण बदल सकते हैं। संयुक्त सार्वजनिक रैली के बाद कांग्रेस प्रदेश में अन्य दलों के साथ सीट का बंटवारा कर सकती है।

चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी 10 नामों को लेकर अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है। आप ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। इसके साथ ही सपा चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। वहीं बसपा ने सात प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button