प्रदेश में मानसून ने मोड़ा मुंह, सूखे का खतरा, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान
मध्यप्रदेश में वर्तमान में कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है| प्रदेश में बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं| लेकिन बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में नमी के चलते बौछार का सिलसिला अभी भी जारी है| मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो यह साफ है कि अगर आने वाले एक पखवाड़े में बारिश नहीं होती है तो प्रदेश के करीब 14 जिले ऐसे हैं जो सूखे की चपेट में आ सकते हैं| मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में अब तक 685.5 मिलीमीटर बारिश हुई है| सामान्य बारिश का आंकड़ा 708.7 मिलीमीटर है| इस लिहाज से अब तक प्रदेश में सामान्य से 3 फीसदी कम बारिश हुई है| प्रदेश के 14 जिले ऐसे हैं जहां 20 से 43% तक सामान्य से कम बारिश हुई है|
मौसम विभाग का अनुमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 अगस्त तक तेज बारिश के कोई आसार नहीं है| महिने के अंत में नए सिस्टम के एक्टिव होने से अच्छी बारिश कि उम्मीद बताई है| अगले 24 घंटों में रीवा और सागर में गरज चमक के साथ सभी संभागों में बौछार की संभावना भी है| मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 14 जिले ऐसे हैं, जहां पर सामान्य से कम बारिश हुई है| इनमें इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, हरदा, दमोह, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट जैसे जिले शामिल हैं| इन जिलों में ही अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है. अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर किसानों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है|