सभी खबरें

भाजपा की ओर से आया बयान कमलनाथ सरकार गिरी तो हम तैयार हैं 

भाजपा की ओर से आया बयान कमलनाथ सरकार गिरी तो हम तैयार हैं 
मध्यप्रदेश में भाजपा की तरफ से बयान सामने आया है कि यदि प्रदेश में ऐसे ही सरकार अस्थिर रही तो जल्द ही भाजपा इसका बदला लेने को तैयार रहेगी। भाजपा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा की तरफ से कहा गया है कि भाजपा इस पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए है यदि प्रदेश में कांग्रेस सरकार चलाने में असक्षम रही तो हम सशक्त और सक्षम हैं और इस पर कोई ठोस निर्णय लेगें। 
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में इस समय सियासी ड्रामा चरम पर है और हर पल कोई न कोई बयान और घटना सामने आ रही है। 
अभी हाल ही में भाजपा की ओर से मध्यप्रदेश से बसपा विधायक रमाबाई सहित 9 विधायकों को हरियाणा के गुरूग्राम के होटल में रखा गया था। 

कमलनाथ सरकार अगर अंतर्द्वंद से गिरती है तो भारतीय जनता पार्टी भी सशक्त और सक्षम है।
-श्री
@vdsharmabjp

— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) March 4, 2020

“>http://


इस पर  कांग्रेस नेता गोविंद सिंह का भी बयान दिया था
 गोविंद सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए बीजेपी पार्टी को चंदा मांगने वाली पार्टी बताया है। उन्होंने आगे कहा की  गत 15 वर्षों से प्रदेश की स्थिति काफी खराब हो गई है जिसे कमलनाथ सरकार दुरुस्त करने में लगी है। दरअसल गोविंद सिंह हॉर्स ट्रेडिंग मामले पर अपना बयान दे रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि शोभा ओझा के बारे में।मैं नहीं जानता कि उन्हें क्या जानकारी है। फिलहाल हमें यह जानकारी है कि हमारे सारे विधायक हमारे साथ हैं और हाईकमान के इशारे पर हम काम करेंगे। अगर कल फ्लोर टेस्ट होता है तो हम अपना बहुमत सदन में सिद्ध कर देंगे। 
 मीडिया पर हमला बोलते हुए भी गोविंद सिंह ने कहा कि मीडिया का काम गुटबाजी करना नहीं होना चाहिए नाही राजनीति करना होना चाहिए। बल्कि जनता को जानकारी देना होना चाहिए। 
 कांग्रेस के चुने हुए विधायक कांग्रेस के हैं ना कि सिंधिया एकमलनाथ के और ना ही दिग्विजय सिंह के। गोविन्द सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कही भारतीय जनता पार्टी लूट खरसोद की पार्टी है और हर जगह वसूली करती है तथा 15 वर्षों में प्रदेश को खोखला कर दिया है। यह बात प्रदेश की जनता बहुत अच्छे से जानती है। मोहम्मद गजनवी का गॉडफादर है बीजेपी एजो सिर्फ लूटना जानती है। बीजेपी के नेताओं का हाल बिन जल मछली की तरह हो गई है।
कर्नाटक भेजे जाने की बात भी हुई थी
देर रात से मध्य प्रदेश की राजनीति गर्म है।  जहां एक तरफ कांग्रेस के आला मंत्री प्रदेश के बीजेपी पार्टी पर हॉर्स ट्रेडिंग लगा रहे हैं। तो वहीं अभी एक ताजा खबर सामने आई है। कर्नाटक भेजे जा सकते हैं कांग्रेस के चार एमएलए तो वही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर सकते हैं मुलाकात। 
 मालूम हो कि प्रदेश  की कांग्रेस सरकार बीजेपी पर कांग्रेस के विधायकों को मानेसर स्थिति आईटीसी मौर्या होटल में रखने का आरोप लगा रही है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है कि इन सभी विधायकों को कर्नाटक के एक रिसॉर्ट में शिफ्ट किया जा सकता है। 
जब इस बात की भनक कांग्रेस पार्टी को लगा तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पार्टी नेता जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह के साथ होटल पहुंच गए थे। देर रात वहां भी खूब हंगामा हुआ ऐसे में बाकी बचे विधायकों को कर्नाटक शिफ्ट करने की खबर सामने आ रही है। 
दिग्विजय सिंह ने भी भाजपा पर लगाए थे आरोप
जब से दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर विधायकों के खरीद.फरोख्त का आरोप लगाया है तब से सियासत में गर्मी चरम पर है।
सभी भाजपा और कांग्रेस के नेता एक.दूसरे पर आरोप.प्रत्यारोप करते नजर आ रहे हैं दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं जब भी कोई बात कहता हूं तो बिना प्रमाण के नहीं कहता हूं आखिरकार यह साबित हो गया है दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम पर कोई संकट नहीं है।
विधायकों को खरीदने की पुरजोर कोशिश की गई पर मध्य प्रदेश का कोई भी कांग्रेस का विधायक बिकाऊ नहीं है।
इस बार तो दिग्विजय सिंह ने सीधा ही नरोत्तम मिश्रा का नाम लेते हुए कहा कि विधायकों को खरीदने की पूरी कोशिश की जा रही थी होटलों में थैली भर भर के नोट लेकर मौजूद थे।  नरोत्तम मिश्रा ने तो बहुत ज्यादा ही पैसा कमा लिया है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है पर उनकी हर कोशिश नाकाम होगी हम पूरी कांग्रेस पार्टी एक साथ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button