सीएम कमलनाथ के पास जाएगा मुंडेला सरपंच की मौत का मामला, वाल्मीकि समाज ने सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में कही मुख्य बातें
- सरपंच जीवन लाल को प्रताड़ित करने वालों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो
- सरपंच जीवन लाल के पंचायत कार्यकाल में जो भ्रष्टाचार कर प्रताड़ना दी गई है शीघ्र जांच कर रोजगार सहायक से राशि वसूली जाए
- सरपंच जीवनलाल का परिवार गरीब है एक करोड़ की आर्थिक सहायता परिवार को दी जाए
- सरपंच जीवनलाल के परिवार को शासकीय नौकरी दी जाए
- सरपंच जीवन लाल को प्रताड़ित करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है तो समस्त वाल्मीकि समाज उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा
विदिशा/सिरोंज/लटेरी से कमलेश जाटव की रिपोर्ट – विदिशा जनपद पंचायत लटेरी सीईओ की प्रताड़ना से सरपंच की मौत को लेकर बाल्मीकि समाज उत्थान विकास कल्याण समिति जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश द्वारा माननीय मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम एसडीएम लटेरी को ज्ञापन सौंपा।

विदिशा जनपद पंचायत लटेरी की पंचायत मुंडेला में वर्ष 2015 में पंचायत निर्वाचन चुनाव होने पर जीवन लाल मेहतर ग्राम पंचायत मुंडेला के सरपंच चुने गए थे। जीवन लाल मेहतर निरंतर ग्राम में विकास कार्यों के लिए अपनी सेवाएं देते आ रहे थे। उनके विकास कार्यों को लेकर ग्राम के दबंग डब्बू एवं नन्नू लाल रोजगार सहायक तेज प्रताप अपनी दबंगता के बल पर सरपंच जीवन लाल मेहतर पर दबाव बनाकर प्रताड़ित करते थे। शासकीय विकास कार्यों की राशि के आहरण में भी बाधा उत्पन्न करते थे। फर्जी तरीके से राशि निकालते जिनको लेकर जनपद पंचायत सीईओ निर्देशक शर्मा से सरपंच जीवनलाल मेहतर मौखिक शिकायत एवं आवेदन करते तो भ्रष्टाचार में संलिप्त सी ईओ निर्देशक शर्मा जनपद से जाति सूचक भनगढ़ कहकर भगा देता था।

सरपंच जीवनलाल अपनी पत्नी सविता बाई को सुनाते थे आप बीती
सरपंच जीवन लाल को मानसिक प्रताड़ना इतनी दी गई की वह सहन नहीं कर सके दिन रात मानसिक प्रताड़ना से चिंतित रहते थे। जीवनलाल मेहतर अपनी पत्नी सविता बाई को बताते थे की मुझे रोजगार सहायक तेज प्रताप एवं ग्राम के डब्बू, नन्नू लाल प्रताड़ित करते हैं। पंचायत की राशि फर्जी तरीके से मेरे हस्ताक्षर किए बिना सीईओ निर्देशक शर्मा से सांठगांठ कर निकालते है। इनकी शिकायत लेकर जनपद सीईओ निर्देशक शर्मा के पास जाता हूं तो मुझे जातिसूचक भनगढ़ कहकर जनपद से भगा देता हैं। मैं बहुत दुखी हूं प्रताड़ना को लेकर जीवन लाल मेहतर की हार्ट अटैक से मौत हुई थी।
बाल्मिक समाज उत्थान विकास कल्याण समिति राजगढ़ के प्रचार मंत्री देवकरण इंदौरा ने सरपंच जीवन लाल की हत्या के लगाए आरोप
ग्राम पंचायत मुंडेला सरपंच जीवनलाल को पंचायत रोजगार सहायक एवं ग्राम के डब्बू नन्नू लाल मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। परिवार के लोगों ने मुझे बताया है कि पंचायत के नवीन किचन सेट निर्माण मनरेगा, कपिलधारा आदि योजना अंतर्गत किए गए कार्यों की राशि रोजगार सहायक द्वारा निकालने पर मौखिक रूप से जनपद सीईओ जनपद इंजीनियर को बताया था। लेकिन सभी ने मिलकर सरपंच जीवनलाल को प्रताड़ित किया है, हो सकता है जहर देकर हत्या की हो क्योंकि सरपंच जीवन लाल स्वास्थ्य थे किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। अगर बीमारी होती तो परिवार के किसी भी सदस्य को जानकारी होती। अचानक मृत्यु हो जाना मुझे तो ज्ञात होता है की सरपंच जीवन लाल की मृत्यु आर्ट अटैक से नहीं हुई प्रताड़ित करने वालों ने जहर देकर हत्या की हैं। रोजगार सहायक एवं ग्राम के दबंग लोग प्रताड़ित करते थे तो क्या यह जानकारी सीईओ निर्देशक शर्मा एवं इंजीनियर को नहीं थी मुख्य आरोपी रोजगार सहायक सीईओ निर्देशक शर्मा एवं ग्राम के दबंग डब्बू ,नन्नू लाल के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज हो।
उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
सरपंच जीवन लाल मेहतर की जातिगत आलोचना कर प्रताड़ना को लेकर हार्ट अटैक से हुई है मौत जातिगत आलोचना करने एवं प्रताड़ित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन दिनांक 13 -1- 2020 को किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
इनका कहना
ग्राम पंचायत मुंडेला सरपंच जीवन लाल की मृत्यु के संबंध में पुलिस थाना लटेरी में मर्ग दर्ज कर लिया गया हैं। निष्पक्ष जांच कर जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। आज बाल्मीकि समाज उत्थान विकास कल्याण समिति जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश द्वारा ज्ञापन दिया गया है उनकी परेशानी है जांच कर निराकरण किया जाएगा।
बीएस सिसोदिया एसडीओपी लटेरी




