सभी खबरें

BJP विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी के बिगड़े बोल, लोगों से कहा पटवारी को मारो थप्पड़, वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश/छतरपुर – मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा से एक मामला सामने आया है जहां खरीफ की फसल का मुआवजा न मिलने को लेकर गढ़ीसेमरा के ग्रामीण तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन देने जा रहे थे। इसी दौरान बड़ामलहरा से बीजेपी विधायक और खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष प्रधुम्न सिंह लोधी अपने काफिले के साथ आ रहे थे। 

तभी स्थानीय लोगों ने उन्हें रोका और अपनी समस्या सुनाने लग इस दौरान विधायक कार में बैठे बैठे ही समस्या सुनने लगे और जब स्थानीय लोगों ने पटवारी की शिकायत की तो विधायक जी के बोल बिगड़ गए और उन्होंने स्थानीय लोगों को पटवारी को थप्पड़ मारने की नसीहत दे डाली। 

बीजेपी विधायक द्वारा दी गई इस नसीहत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं। 

बता दे कि प्रद्युम्न सिंह लोधी वोही है जो बीते दिनों कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे और उपचुनाव में कांग्रेस के रामसिया भारती को हराकर बड़ामलहरा विधायक बने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button