3 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

10 हज़ार से नहीं बना काम शायद भैंस से बन जाए

सीधी के सिहावल का मामला ,रिश्वत के तौर पर भैंस लेकर पहुंची महिला

भोपाल:- मध्यप्रदेश के सीधी जिले के सिहावल से एक अनोखा मामला सामने आया है|पता चला है की एक महिला,तहसीलदार ऑफिस के लिपिक के पास अपनी भैंस लेकर पहुंच गई |मामला नामांतरण-बंटवारा न होने होने का बताया जा रहा है| महिला का कहना है की इसी भैंस का दूध बेचकर उसने वहां 10 हज़ार रूपये घूस के तौर पर दी थी| अब जब 10 हज़ार रूपये लेने के बाद भी उसका नामांतरण – बंटवारा  नहीं हुआ तो वह पूरी की पूरी भैंस हीं लेकर पहुँच गई|महिला का कहना था की पैसे लेने के बावजूद उसका काम नहीं किया जा रहा है इसलिए सोची शायद भैंस देकर काम हो जाए|
नौटंकी या सच
जब महिला बतौर रिश्वत भैंस लेकर तहसील कार्यालय पहुंची तो सभी कर्मचारी एवं आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई| नौटंकी को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुट गए| एक घंटे तक चले ड्रामे के बाद महिला को वापस घर भेज दिया गया| इधर, सिहावल के तहसीलदार ने महिला की हरकत से खिन्न होकर चौकी प्रभारी को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है| महिला की बात में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद हीं पता लग पायेगा|

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।