सभी खबरें

भगवान की पूजा में क्यों चढ़ाए जाते हैं फूल जानिए 

भगवान की पूजा में क्यों चढ़ाए जाते हैं फूल जानिए 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी भी भगवान की पूजन करने में सबसे पहले फूलों की आवश्यकता होती है। कहा जाता है की पुष्प द्वारा की गई पूजा भगवान को सर्वप्रिय होती है।

आज हम जानते हैं की आध्यात्मिक तौर पर और वैज्ञानिक तौर पर पूजन में फूल चढ़ाने से क्या लाभ होते हैं ???

धर्म ग्रंथों के अनुसार फूलों में पांच तत्व पाए जाते हैं:-

पहला/  पृथ्वी तत्व- पृथ्वी तत्व होने के कारण इसमें सुगंध होती  हैं । जो मन को शांति व आनंद का अनुभव कराती है। 
दूसरा/ अग्नि तत्व-अग्नि तत्व की वजह से यह हमें स्थूल रूप में दिखाई देती है। जिस कारण एकाग्रता बनी रहती है। 
तीसरा/ वायु तत्व – वायु तत्व के कारण हाथों से स्पर्श कर पाते हैं जिससे कोमलता का एहसास होता है।
चतुर्थ/ जल तत्व – जल तत्व के कारण नई ऊर्जा मिलती हैं, जिससे अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की छमता बढ़ती हैं।
पांचवा/ आकाश तत्व- आकाश तत्व के कारण विकास बढ़ता हैं, जिससे आगे बढ़ने की शक्ति प्राप्त होती हैं।

क्या कहता हैं विज्ञान???

विज्ञान का कहना है कि जिस स्थान पर पूजा हो रही होती है, वहां पर फूल चढ़ाने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। आसपास की जगहों से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। ओर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है, जो कार्य करने की क्षमता ओर को बुद्धि के विकाश को बढ़ाता है।
इसी कारण घर के बाहर आंगन में सभी सुंदर-सुंदर पौधों को लगाते हैं। पौधों के आसपास होने से मानसिक स्थिति ठीक बनी रहती हैं।

वास्तु के आधार पर घर के आंगन में बगीचा होना अधिक शुभ माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button