सभी खबरें

यूक्रेन-रूस जंग में मारे गए भारतीय छात्र का शव 21 मार्च को पहुंचेगा कर्नाटक, CM ने दी जानकारी

कर्नाटक : यूक्रेन रूस जंग के दौरान मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा का पार्थिव शरीर सोमवार को बेंगलुरु पहुंचेगा। 20 दिन बाद नवीन का पार्थिव शव 21 मार्च को 3 बजे तक उसके घर कर्नाटक पहुंचेगा।

जानकारी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने शेयर की है। 

बता दे कि नवीन शेखरप्पा वही भारतीय छात्र है जिसकी यूक्रेन में रूसी हमलें में मौत हो गई थी, 21 साल के नवीन की जान तब गई जब वह राशन की लाइन में लगा था। तभी अचानक रूसी सेना के हमलें में उसकी जान चली गई।

गौरतलब है कि 21 साल के नवीन का घर कर्नाटक में हावेरी जिले में है। वे खारकीव नेशनल यूनिवर्सिटी में मेडिकल स्टूडेंट थे। मौत के बाद से नवीन की बॉडी खारकीव मेडिकल यूनिवर्सिटी की मॉर्चुरी में ही रखी हुई थी। जो 20 दिन बाद सोमवार को उनके ग्रह जिले आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button