MP:- "महा राज" की जेब में MP Police! मप्र पुलिस के वाहन में कर रहे हैं जनसंपर्क, क्या आप DGP-ADG हैं…?या फिर IG-DIG..?

MP:- “महा राज” की जेब में MP Police! मप्र पुलिस के वाहन में कर रहे हैं जनसंपर्क, क्या आप DGP-ADG हैं…?
मध्य प्रदेश / गरिमा श्रीवास्तव:- ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार मध्य प्रदेश पुलिस की गाड़ी में कर रहे हैं.. जिस गाड़ी मेंं सिंधिया जनसंपर्क कार्यक्रम करते नजर आए वह मध्य प्रदेश पुलिस की गाड़ी है.
विदेशों में शिक्षा हासिल करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया आखिर किस अधिकार से मध्य प्रदेश पुलिस की गाड़ी में प्रचार प्रसार कर रहे हैं.?
सिंधिया प्रदेश के DGP, ADG हैं? आइजी हैं या डीआइजी? डबरा में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मप्र पुलिस के वाहन में जनसंपर्क किया. गौरतलब है कि किसी भी राज्य के पुलिस की गाड़ी को जनसंपर्क कार्यक्रमों में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मप्र पुलिस की गाड़ी का इस्तेमाल डबरा में प्रचार प्रसार के दौरान किया. अप चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार राजनैतिक कार्यक्रम कर रही है.
कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने कहा किस हैसियत से सिंधिया ने किया मप्र पुलिस की गाड़ी में जनसंपर्क:-
ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस प्रचार प्रसार के बाद कांग्रेस ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता केके मिश्रा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार पसार पर जमकर धावा बोला. उन्होंने कहा कि श्रीअन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी,आप प्रदेश के DGP, ADG हैं,आइजी हैं या डीआइजी डबरा में किस हैसियत से मप्र पुलिस के वाहन में जनसंपर्क कर रहे हैं?? कहा जाता है आपकी शिक्षा तो विदेशों में हुई है??
https://twitter.com/KKMishraINC/status/1304725184293695489?s=19




