सभी खबरें

क्या हुआ जब मंडप में बदल गई दुल्हन !

भिंड: भिंड में शादी के मंडप में दुल्हन बदल दी गई। दूल्हे के परिवार का कहना है कि सगाई किसी और लड़की से हुई थी लेकिन लड़की वालों ने शादी किसी दूसरी लड़की से करा दी।दरअसल भिंड के गोहद इलाके में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का केस सामने आया है।  
लड़के वालों का कहना है कि हमने सगाई किसी और लड़की के साथ की थी लेकिन शादी किसी और लड़की से करा दी गई है। टीका के रस्म से पहले लड़की बदल दी गई। जिस लड़की से शादी तय थी उस उसकी जगह लड़की वालों ने कोलकाता की किसी दूसरी लड़की को दुल्हन का जोड़ा पहना कर हमारे बेटे से शादी करा दी।दूल्हे का पिता का कहना कि उन्हें जयमाल से पहले शक हो गया था कि दुल्हन बदल गई है।जब इस संबंध में लड़के वालों ने लड़की वालों को पूछा तो मेकअप का बहाना बनाकर बात को ताल दिया गया।   
इधर पुलिस ने दुल्हन के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत केंद्र प्रभारी रत्ना जैन ने पड़ताल की तो शिकायत सही पाई गई है। इसके बाद गोहद थाना पुलिस ने लड़की के पिता ,लड़की सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें से दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button