22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

एक्सपर्ट व्यू/ बाजार में बवाल मचा सकता है एलआईसी का आईपीओ

एलआईसी के आईपीओ पर विशेषज्ञ यहां तक कह रहे हैं कि बाजार के लिए इसे संभालना मुश्किल हो जाएगा, उनके मुताबिक एलआईसी का आईपीओ दशक का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हो सकता है

 

नई दिल्ली: बाजार के नजरिए से बजट 2020 की सबसे बड़ी घोषणा लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया का आईपीओ लाना है इसके लिए सरकार एलआईसी का आईपीओ लाएगी और निगम में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। एलआईसी के आईपीओ पर विशेषज्ञ यहां तक कह रहे हैं कि बाजार के लिए इसे संभालना मुश्किल हो जाएगा, उनके मुताबिक एलआईसी का आईपीओ दशक का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हो सकता है और उसके बाद मार्केट कैप के आधार पर एलआईसी देश की सबसे बड़ी कंपनी तक बन सकती है, जिसकी मार्केट वैल्यू 10 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। बता दें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट 2020-21 पेश करते हुए एलआईसी के विनिवेश की घोषणा की।
 
एलआईसी का आईपीओ निकालने के बाद एलआईसी देश की सबसे बड़ी कंपनी बन सकती है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट एनालिस्ट काजल गांधी ने कहा कि सरकार की कंपनी होने के कारण इसका मूल्यांकन कम हो सकता है पर सूचीबद्ध होने पर मार्केट वैल्यू के हिसाब से एलआईसी देश की सबसे बड़ी कंपनी हो सकती है असेट्स अंडर मैनेजमेंट के आधार पर इस समय भी एलआईसी देश की सबसे बड़ी कंपनी है और इसकी वैल्यू 10 लाख करोड़ हो सकती है और सरकार एलआईसी का विनिवेश कई चरणों में कर सकती है।

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।