सभी खबरें

Health : किशमिश के पानी का रोज़ करें सेवन, इन जानलेवा बिमारियों से रखेगा दूर

Bhopal Desk, Gautam
किशमिश (Raisin) के बारे में जानते तो सभी होंगे और हो सकता है आप सब रोजाना इसका सेवन भी करते होंगे। लेकिन क्या आपको पता की किशमिश से कितने प्रकार के रोगों से आप बच सकते हैं ? नहीं पता तो आज हम आपको बतायेंगे की किशमिश का रोजाना सेवन कर आप कितने रोगों से निजात पा सकते हैं। बस आपको ध्यान इस बात का रखना है कि किशमिश को आपको रात भर भिगो के रखना है।  

त्वचा चमकाएगी किशमिश
किशमिश का पानी बीमारियों से तो बचाता ही हैं साथ ही किशमिश का पानी चेहरे पर भी चमक लाता है। यह पिम्प्लेस (Pimples) से बचाने में आपकी मदद करता है। इसका पानी पीने से शरीर की गन्दगी तो बाहर निकलती ही है, चेहरे पर भी चमक आती है और आपका निखार बढ़ने लगता है।

 

     

 

खून बढ़ाये किशमिश का पानी
कुछ लोगों को एनीमिया की शिकायत हो जाती है, ऐसे लोगों को नियमित रूप से किशमिश का पानी पीना चाहिए। इसमें आयरन की अधिक मात्रा होती है जिससे आपके शरीर का हीमोग्लोबिन स्तर बढ़ जाता है। इसके अलावा यह Digestion भी सुधारता है।

Heart attack से बचाता है
आज के इस युग में लोगों को तरह-तरह के तनाव हैं। इस तनाव भरी ज़िन्दगी में लोगों के दिल पर इतना गहरा असर पड़ रहा है कि कम उम्र में लोग हार्टअटैक का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में किशमिश का पानी शरीर के लिए रामबाण का काम करता है। किशमिश का पानी पीने से शरीर में चर्बी घटती है और ब्लड प्रेशर भी कम होता है। साथ ही यह इम्युनिटी बढाने में भी आपकी मदद करता है।

 

    

 

पेट की गन्दगी साफ़ करता है
शरीर में कई बार हानिकारक toxins बन जाते हैं और आपके शरीर को कमजोर करते हैं। ऐसे में खाली पेट में किशमिश के पानी का सेवन करने से लाभ मिलता है। यह पेट की गन्दगी को दूर करता है और आपका पाचन बनाये रखता है। इसमें Antioxidents जैसे कुछ तत्त्व भी पाए जाते हैं।

 

 

किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो सस्ता भी है और इसके कई सारे लाभ भी हैं। इसे खाना भी आसान है और पचाना भी। तो आप भी शुरू कीजिये किशमिश के पानी का नियमित सेवन और लाभ उठाइये।  

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button