सभी खबरें

MP : इनको सौंपी गई महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान, दूसरी बार हाईकमान ने जताया भरोसा 

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को बनाया गया हैं। उन्हें दूसरी बार प्रदेश महिला कांग्रेस की कमान दी गई हैं। दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान के अप्रैल में कोरोना से निधन होने के बाद यह पद खाली हो गया था। जिसके बाद अर्चना जायसवाल को एक बार फिर ये कमान सौंपी गई। 

इस से पहले जायसवाल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थक कांतिलाल भूरिया के प्रदेश अध्यक्ष रहते वक्त भी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। शोभा ओझा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनकी जगह मांडवी चौहान को अध्यक्ष बनाया गया था। अर्चना जायसवाल वर्तमान में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष हैं। 

बता दे कि इस पद की रेस में उज्जैन की नूरी खान और भोपाल की विभा पटेल के नाम थे, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने इंदौर की अर्चना जायसवाल पर भरोसा जताया। खास बात ये है कि उन्हें दिग्विजय कैंप का माना जाता हैं। इससे पहले दिग्विजय शासनकाल में उन्हें महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। 

वहीं, अर्चना जायसवाल को महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी ने दूसरी बार मुझ पर भरोसा जताया, उसके लिए पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त करती हूं। महिला कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा और 2023 में प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button