7 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

BADWANI: मरणोपरांत अनुसुइया जी की इच्छानुसार परिवार ने किया नेत्रदान

नेत्रदान कराकर कार्निया इंदौर एम.के.इंटरनेशनल आई बैंक भिजवाया गया

बडवानी। देह तो राख हो जायेगी मगर आँखे किसी का जीवन रोशन कर जायेगी. इस बात को चरितार्थ करते हुए समाजसेवी राजू दसोंधी ने अपनी माँ अनसुइया दासोंधी के मरणोपरांत नेत्रदान करवाए. साईं हॉस्पिटल बडवानी में कुक्षी निवासी श्रीमती अनसुइया दसोंधी का बुधवार सुबह उपचार के दौरान असामयिक निधन हो गया.

अनुसुइया के पुत्र राजू दसोंधी ने अपनी माँ के निधन पर परिजनों से चर्चा कर माँ की अंतिम इच्छानुसार उनके नेत्रदान करवाने के लिए सरस्वती आई हॉस्पिटल के डॉ. ललित मालव एवं लायंस क्लब के चेयरपर्सन लायन राम जाट से संपर्क किया. सूचना मिलने पर लायन राम जाट एवं डॉ. ललित साईं हॉस्पिटल पहुंचे और  नेत्रदान करवाकर कार्निया इंदौर एम.के.इंटरनेशनल आई बैंक भिजवाया. इस पुण्य के काम में परिजनों सहित हॉस्पिटल स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।