सभी खबरें

कांग्रेस विधायक मरकाम को नहीं मिला मंच पर बोलने का मौका तो भड़क कर खुद ही करने लगे संबोधन, अधिकारीयों ने किया स्पीकर बंद.. 

  • कार्यक्रम में पहुंचे मरकाम को नहीं मिला संबोधित करने का मौका 
  • बिना अनुमति मंच पर बोलने पहुंचे तो अधकारियों ने कर दिए माइक, स्पीकर बंद 

डिंडोरी/निशा चौकसे:- मध्यप्रदेश के डिंडोरी से अजीब राजनीति का मामला सामने आया है. दरअसल, डिंडोरी जिले में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल की मौजूदगी में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक और प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम भी शामिल हुए. इस बीच राज्यपाल के सामने ओमकार सिंह को मंच पर बोलने की अनुमति नहीं मिली तो विधायक भड़क गए और बिना इज़ाज़त के ही मंच से जनता को संबोधित करने लगे. 

विधायक को नहीं मिला बोलने का मौका
आयोजित कार्यक्रम में विधायक मरकाम और बीजेपी नेता व राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके भी शामिल हुए. जब कार्यक्रम में राज्यपाल के संबोधन के बाद मरकाम ने बोलने की अनुमति मांगी तो उन्हें अनुमति नहीं दी गई. जिससे गुस्सा होकर उठे और अपने बाजू में लगे माइक से जनता को संबोधित करने लगे. मरकाम ने संबोधन शुरू ही किया था कि प्रशासनिक अधिकारियों ने माइक और स्पीकर बंद करा दिया, जिसके चलते मरकाम भड़क उठे. मरकाम ने कहा कि जब राज्यसभा सांसद को कार्यक्रम में बोलने का मौका दिया जा सकता है तो उन्हें बोलने का अवसर क्यों नहीं दिया गया. इस बीच विधायक समर्थक कांग्रेसियों ने नारेबाजी भी शुरू कर दी. कार्यक्रम के दौरान ही कुछ देर तक राजनीतिक बवाल मचा. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने विधायक को समझाने का प्रयास किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button