सभी खबरें

मुंबई: देश में पहली बार NBA गेम में भुवन बाम ने गाया भारत का राष्ट्र गान, देखें वीडियो 

मुंबई – शुक्रवार को देश में पहली बार NBA Games की शुरुआत मुंबई में हुई। इस दौरान सिंगर भुवन बाम ने पहली बार भारत में गाया राष्ट्र गान। वह डेब्यू गेम्स में ऐसा करने वाले देश के पहले व्यक्ति भी हैं। भुवन बाम के राष्ट्र गान का ये वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। 

भुवन बाम कहते हैं, “यह पहली बार है जब  NBA Games भारत आए हैं और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने राष्ट्रगान गाने वाले पहले भारतीय होने के नाते मेरे लिए गर्व का क्षण हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा पल हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के सामने हमारे राष्ट्र की महिमा को गाने का यह सम्मान पाकर मैं बहुत खुश हूं। 

https://www.youtube.com/embed/

मालूम हो की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस खेल में आने की इच्छा ज़ाहिर कर चुके थे। उन्होंने अमेरिका के ह्यूस्‍टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के दौरान भारत में होने वाले इस NBA Games के लिए भारत आने की इच्छा ज़ाहिर की थी। 

Video Source – EXCLUSIVE HACKS

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button