31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Chhattisgarh : छुट्टी की बात को लेकर गुस्साए जवान ने ली अपने ही 6 साथियों की जान

Chhattisgarh : छुट्टी की बात को लेकर गुस्साए जवान ने ली अपने ही 6 जवानों की जान

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में स्थित आईटीबीपी के कैंप में बुधवार की सुबह जवानों के बीच आपसी नोकझोंक हो गई। ये नोकझोंक इतनी बढ़ गई की इसने खूनखराबे का रूप ले लिया। बताया जा रहा है की रहमान खान नाम के कॉन्स्टेबल ने अपने 6 साथियों को गोली से भून दिया। इसके अलावा इस घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया हैं। जहां उनका इलाज जारी हैं। 

सूत्रों की मानें तो छुट्टियों को लेकर विवाद हुआ था। जिसको लेकर गुस्साए कॉन्स्टेबल ने यह कदम उठाते हुए अपने ही साथियों पर अंधाधुन फायरिंग कर दी।बाद में हमलावर जवान को भी मार गिराया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस कॉन्स्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर से अपने साथियों को शूट किया हैं। 

कडेनार स्थित आईटीबीपी का यह कैंप नारायणपुर से करीब 350 किलोमीटर दूर हैं। वहीं, नारायणपुर के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस मोहित गर्ग घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और इस मामले की जांच की जा रही हैं। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।