सभी खबरें

बड़वानी : कलेक्टर बने शिक्षक, शिक्षक बने विद्यार्थी

कलेक्टर बने शिक्षक, शिक्षक बने विद्यार्थी
कलेक्टर ने दो घंटे पढ़ाया शिक्षकों को गणित 
बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट : – 
कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा ने रविवार को उत्कृष्ट विद्यालय बड़वानी में जिले के गणित विषय के शिक्षकों को दो घंटे व्यवहारिक गणित से अवगत कराया। जिससे वे अपने विद्यार्थियों को मनोरंजक एवं सरलतम विधि से गणित में ओर दक्ष बना सके। इस दौरान कलेक्टर ने शिक्षकों को बताया कि अब प्रत्येक रविवार को प्रातः 11 बजे से इसी प्रकार का प्रशिक्षण वे एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी लेंगे। इस प्रशिक्षण में शिक्षक, स्वेच्छा से उपस्थित हो सकते है। 
    प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिक्षकों को बताया कि सभी शिक्षक योग्य होते है, किन्तु कुछ शिक्षकों को शैली इतनी आकर्षक एवं सहज होती है कि विद्यार्थी उन्हे जिंदगीभर याद रखते है। यह विधि हर शिक्षक को आना चाहिए, जिससे उनके पढ़ाये हुए शतप्रतिशत विद्यार्थी अपनी मंजिल प्राप्त कर सके। 
    प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों को ज्यामितीय एवं रेखा गणित के बारे में मनोरंजक एवं आकर्षक तरीके से बताया। इस दौरान उन्होने बीज गणित के कई अपने बनाये हुए र्फामूले भी बताये। जिससे विद्यार्थी सहजता से अपने विषय को समझ सकते है। 
    प्रशिक्षण में हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के 75 शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान सभी शिक्षकों ने अपने प्रश्नों, जिज्ञासाओं को भी व्यक्त किया। जिसे कलेक्टर ने बड़े सहज रूप से उनका समाधान किया। साथ ही शिक्षकों को प्रोत्साहित किया कि वे विद्यार्थियों के प्रश्नो, जिज्ञासाओं का समाधान बड़े सहज रूप से करे, अगर उन्हे समाधान करने में कोई परेशानी आ रही हो तो वे विद्यार्थियों को इतना अवश्य कहे कि वे इस प्रश्न को और अच्छी तरह से पढ़कर कर उनके प्रश्नों का समाधान करने का प्रयास करेंगे।                                                                                                                                                                      

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button