Team India – बुरी खबर, चोटिल रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट टीम से बाहर

बुरी खबर, चोटिल रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट टीम से बाहर

भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर आ रही है जहां सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे और टेस्ट टीम से चोट की वजह से बाहर हो गए हैं।
पांचवें मैंच में लगी थी चोट
भारतीय ओपनर को पांचवे टी20 में बल्लेबाजी करते समय पैर में शिकायत आई थी जिसकी वजह से वह 60 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।
शानदार फार्म में हैं रोहित
इस समय रोहित शर्मा लाजवाब बल्लेबाजी कर रहे है इसका नमूना हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में भी देखने को मिला था। जहां उन्होनें चौथे मैच के सुपर ओवर में लगातार 2 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई थीं साथ ही इस बीते वर्ष उनका प्रदर्शन काबिले तारीफ था।
भारतीय टीम को खेलने हैं तीन वनडे और 2 टेस्ट
भारत के इस जबरदस्त फार्म में चल रहे इस बल्लेबाज का इस तरह टीम से बाहर होना वाकई चिंता का विषय है। गौरतलब है भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और 2 टेस्ट मैंच खेलनें हैं
पहला वनडे 5 फरवरी को
दूसरा वनडे 8 फरवरी
तीसरा वनडे 11 फरवरी
टेस्ट का कार्यक्रम
पहला टेस्ट हैमिल्टन में 21 फरवरी को
और दूसरा टेस्ट 29 फरवरी को खेला जाएगा।
भारतीय टीम वनडे
विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह,युजवेंद्र चहल, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, केएल राहुल, नवदीप सैनी, पृथ्वी शॉ, शार्दुल ठाकुर।




