ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का बयान; BJP के दिग्गज नेता हमारे संपर्क में..

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में राजनीती घमासान के बीच राघोगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि बीजेपी के कई दिग्गज नेता कांग्रेस के संपर्क में है। जैसे जैसे चुनाव और पास आएंगे, भाजपा के बहुत सारे नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। जो प्रकोप पहले कांग्रेस में गुटबाजी का था वह आज बीजेपी में फैल गया है।

जयवर्धन सिंह ने कहा कि हम लगातार देख रहे हैं कि बीजेपी के कई बड़े चेहरे कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। पूर्व मंत्री दीपक जोशी भी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। भाजपा के कई और दिग्गज नेता हमारे संपर्क में है। जैसे जैसे चुनाव पास आएंगे और भी भाजपा के बहुत सारे नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। आमजन भी चाहता है कि इस बार परिवर्तन हो। बड़ी बात यह है कि जो मूल भाजपा है उनको कुछ लोगों ने घर बैठा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button