ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

ग्वालियर : सिर्फ 1 वोट से भाजपा ने जीता सभापति का चुनाव, कांग्रेस नहीं करवा पाई क्रॉस वोटिंग

ग्वालियर : ग्वालियर नगर निगम के सभापति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। BJP के मनोज तोमर कांटे के मुकाबले में कांग्रेस की लक्ष्मी गुर्जर को सिर्फ एक वोट से हरा पाए। सभापति के चुनाव में BJP को 34 और कांग्रेस को 33 वोट मिले।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 66 पार्षदों के साथ महापौर ने भी मतदान किया, जिसमे मनोज तोमर एक वोट से जीते हैं।बता दे कि ग्वालियर नगर निगम में 66 पार्षदों में भाजपा के 34, कांग्रेस के 25, निर्दलीय 6 और एक BSP का पार्षद है।

वहीं, चुनाव जीतने के बाद मनोज तोमर ने कहा जीत के लिए जितने वोट की जरूरत थी उतने वोट हमें मिले हैं। ग्वालियर के विकास के लिए कांग्रेस BJP सभी मिलकर काम करेंगे।

गौरतलब है कि शुक्रवार को ग्वालियर के जल विहार में नगर निगम सभापति का चुनाव हुआ। जिसमें भाजपा ने बाजी मार ली। काफी कश्मकश, पार्षदों की घेराबंदी के बाद हुए चुनाव में भाजपा अपने पार्षदों को अपने पाले में रखने में कामयाब रही लेकिन कांग्रेस क्रॉस वोटिंग नहीं करा पाई इस तरह महज एक वोट से सभापति पद पर बीजेपी के मनोज तोमर एक वोट से जीत गए।

मालूम हो कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपने अपने पार्षदों को अपने पाले में रखने के लिए दिल्ली और राजस्थान भेज दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button