28 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

पीएम के खिलाफ बोलने में किसी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है :नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि घुमा फिरा कर जनता को गुमराह नहीं करें

दिल्ली : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। क्योंकि पूरा देश जानता है कि वह क्या बोलते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर असदुद्दीन ओवैसी लगातार अपने सवालों का बौछार करते रहते हैं। इस विषय पर जब नरेंद्र सिंह तोमर से पूछा गया तो केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम के खिलाफ बोलने में किसी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री का ना कुछ बिगड़ा है और ना ही बिगड़ेगा।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी कहा था कि वह प्रदेश में NRC औरCAA  नहीं लागू होने देंगे।
ठाकरे के इस बयान पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि क्या लागू होगा और क्या नहीं। बात इस पर करनी चाहिए कि घुसपैठिए भारत में रहेंगे कि बाहर जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर घुसपैठियों को भारत में रहना चाहिए तो सीधे-सीधे उस विषय की बात करें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि घुमा फिरा कर जनता को गुमराह नहीं करें

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।