जबलपुर : देखें video कार से हो रही थी अवैध डोडा चूरा की तस्करी, दो आरोपियों से पकड़ा गया इतना माल

जबलपुर : देखें video कार से हो रही थी अवैध डोडा चूरा की तस्करी, दो आरोपियों से पकड़ा गया इतना माल
- पाटन पुलिस को मुख़बिर से मिली थी सूचना
- टोल नाका के आगे, गाढ़ाघाट तिराहा के पास घेराबंदी का पकड़ा
- गोरखपुर के रहने वाले हैं दोनों पकड़े गए आरोपी
देखें video – https://fb.watch/2cBSeodggR/
द लोकनीति डेस्क जबलपुर
पाटन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा की अवैध तस्करी करने वाले दो आरोपियों को शनिवार शाम मुखबिर की सूचना पर गाड़ाघाट तिराहे पर मुखबिर की सूचना पर दबोचा। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस ने कार की डिक्की मैं पॉलिथीन के अंदर रखे 2 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जप्त किया। आरोपियों के खिलाफ 8/15 एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल ने बताया कि शनिवार शाम विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि हरमिन्दर सिंह अपने एक साथी के साथ एक सफेद रंग की आई 20 कार क्रमांक सी.जी. 04 एच.डी. 1080 मेें बैग में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जैसा रखकर तेंदुखेड़ा तफर से पाटन की ओर आ रहा है। सूचना पर थाना पाटन एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी। टोल नाका के आगे गाढ़ाघाट तिराहा में मुखबिर के बताये अनुसार सफेद रंग की आई 20 क्रमांक सीजी 04 एचडी 1080 को रोककर चैक किया। कार में मुखबिर के बताये अनुसार 02 लोग बैठे मिले जिनका नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम हरमिन्दर सिंह उम्र 51 वर्ष निवासी साहनी टेण्ट हाउस मेन रोड गोरखपुर एवं तरलोचन सिंह उम्र 54 वर्ष पंचशील नगर ग्वारीघाट रोड गोरखपुर के रहने वाले बताया।

चक्कर की पिछली सीट में रखा डोडा चूरा
तलाशी लेने पर कार के पिछली सीट पर नीले रंग का बैग मिला जिसके अंदर एक पारदर्शी सफेंद रंग की पालीथिन में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा रखा मिला तौल करने पर कुल 2 किलो 800 ग्राम डोरा चूरा होना पाया गया। उक्त डोरा चूरा एवं अपराध मंे प्रयुक्त वाहन सफेंद रंग की आई 20 क्रमांक सीजी 04 एचडी 1080 जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
क्या होता है डोडा चूरा
अफीम के पौधे और उन पर लगे डोडे, जिन पर चीरा लगाकर अफीम निकाली जाती है। उसके बाद यह डोडा जब टुकड़े हो जाता है तो यह डोडाचूरा कहलाता है। इसे लोग पानी में भिगोकर नशे के लिए सेवन करते हैं।
इनकी रही उल्लेखनीय भूमिका
आरोपियों को पकड़ने में थाना पाटन की उप निरीक्षक अर्चना सल्लाम, सहायक उप निरीक्षक एनपी सोनी, आरक्षक फहजान, अमित पाण्डे, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक आर.पी. बर्मन, आरक्षक राधेश्याम, मुकुल गौतम, आनंद तिवारी, महेन्द्र पटैल की सराहनीय भूमिका रही।




