सभी खबरें

केंद्रीय मंत्री बनते ही बदले सिंधिया के तेवर, कर दी कांग्रेस की तारीफ! शेयर किया वीडियो 

मध्यप्रदेश/भोपाल : भाजपा के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को बुधवार को कैबिनेट मंत्री बनाया गया और सिविल एविएशन का प्रभार दिया गया। कैबिनेट मंत्री बनते ही उन्होंने एक वीडियो शेयर करके कांग्रेस की तारीफ की! लेकिन ये कितना सच है और कितना झूठ इसका पता बाद में चला। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का फेसबुक (Facebook) अकाउंट हैक हो गया था। अकाउंट हैक होने के बाद उनके फेसबुक पेज पर एक पुराना वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में सिंधिया कांग्रेस की तारीफ करते हुए नजर आ रहे थे। 

भोपाल के बीजेपी नेता और सिंधिया समर्थक कृष्णा घाडगे ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया का अज्ञात लोगों ने रात 1:00 बजे उनके अकाउंट को हैक किया। हैक करने के बाद सिंधिया के फेसबुक अकाउंट पर उनका ही एक पुराना वीडियो शेयर किया गया। फेसबुक से शेयर वीडियो में सिंधिया कांग्रेस की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उस समय का है जब सिंधिया कांग्रेस में हुआ करते थे। इस वीडियो को शेयर करने का मकसद क्या है, इसका पता सिंधिया की टीम लगा रही हैं। 

हालांकि, यह वीडियो किसने शेयर किया, अकाउंट को किसने हैक किया इसका पता अभी तक नहीं चल पाया हैं। कृष्णा घाडगे ने कहा कि एक्सपर्ट की टीम अपने स्तर पर यह पता लगा रही है कि अकाउंट को किसने हैक किया और कहां से इसे हैक किया गया था। उन्होंने बताया कि अब अकाउंट सही तरीके से ऑपरेट हो रहा है, सभी अधिकार फिर से सिंधिया जी की टीम को मिल गए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button