23 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Bhopal Live : कुछ ही देर में शुरू होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, राज्यसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति

भोपाल लाइव : कुछ ही देर में शुरू होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, राज्यसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की तीन खाली राज्यसभा सीटों पर 19 तारीख को मतदान होना हैं। उसी को लेकर कांग्रेस तैयारी में जुट गई हैं। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर विधायक दल की बैठक होनी हैं।

राज्यसभा चुनाव में मतदान को लेकर ये विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में प्रथम वरीयता में जिन विधायकों को मतदान करना है उनके नाम तय किए जाएंगे।

बता दे कि कमलनाथ के निवास पर विधायकों का आना हुआ शुरू हो चुका हैं। कमलनाथ के निवास पर पंहुच रहे कांग्रेस विधायकों का दावा है कि राज्यसभा की दो सीट कांग्रेस जीतेगी। 

इसके अलावा इस बैठक में उपचुनावों को लेकर भी इसमें चर्चा की जाएगी। 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।