सिहोरा : कृषि बिलों के विरोध में 8 दिसंबर को भारत बंद, किसानों के विरोध की क्या है तैयारी पढ़ें पूरी खबर

सिहोरा : कृषि बिलों के विरोध में 8 दिसंबर को भारत बंद, किसानों के विरोध की क्या है तैयारी पढ़ें पूरी खबर
- 8 को भारत बंद के लिए किसान हुए लामबंद, सिहोरा, खितौला भी रहेगा पूरी तरह बंद
- कृषि मंडी, गल्ला मंडी, सब्जी मंडी सहित समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों में कृषि कानूनों का करेंगे विरोध
द लोकनीति डेस्क सिहोरा
कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में जारी किसानों के आंदोलन की गूंज अब तहसील में भी गूंज रही है। सिहोरा के अनेक किसान संगठन एकजुट होकर नए कृषि कानून के विरोध एवं एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर 8 दिसंबर को आयोजित भारत बंद के समर्थन में लामबंद हो रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रमेश पटेल के निवास पर आयोजित बैठक में ओबीसी महासभा सहित अनेक किसान संगठन के पदाधिकारियों ने नए कृषि कानून के विरोध एवं एवं एसपी की गारंटी हेतु आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की बैठक में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले 8 दिसंबर को सिहोरा खितौला के साथ ऐतिहासिक भारत बंद को सफ ल बनाने विभिन्न व्यवसायिक संगठनों से सहमति हासिल करने व्यवसायिक संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा कर सैद्धांतिक सहमति हासिल की विठक को संबोधित करते हुए किसान नेता अश्विनी त्रिपाठी, इंद्र कुमार पटेल, छोटे पटेल, भरत पटेल आदि ने कहा कि दिल्ली में आंदोलनरत किसान भाइयों के समर्थन में 8 दिसंबर को कृषि मंडी, गल्ला मंडी, सब्जी मंडी सहित समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों में अनुपस्थित होकर नए कानून का विरोध करेंगे।

खिरिया बाईपास में किसान सेना संगठन ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला ..
किसान सेना संगठन ने तीन बिल के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और किसान सेना ने समस्त कृषक बंधुओं से आवाहन किया कि गांव गांव में इस बिल के विरोध में पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराएं और किसानों समस्त किसान भाई 10 दिसंबर को मझौली तहसील से जबलपुर के लिए कूच करे….

10 को पैदल मार्च
नए कृषि कानून के विरोध सहित किसानों की स्थानीय समस्या धान खरीदी में विलंब एवं अत्याधिक दूरी पर बनाए केंद्रों से किसानों को हो रही परेशानी के अलावा विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर 10 दिसंबर को मझौली से जबलपुर वाया सिहोरा पनागर किसान बंधु पैदल मार्च निकालकर जबलपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निराकरण की मांग करेंगे। इस अवसर पर विनोद पटेल, संतोष राय ,इंद्रजीत पटेल भारत पटेल राजू पटेल, देवेंद्र पटेल सतीश पटेल, दिलीप पटेल अब्दुल लहीक खान लक्ष्मी पटेल, ओम प्रकाश पटेल, सुरेंद्र पटेल, विनय रवि शंकर तिवारी सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।




