सभी खबरें
लॉकडाउन के बीच मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स

लॉकडाउन के बीच मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स
सोशल मीडिया के पॉपुलर प्लेटफार्म फेसबुक ने मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. इसके लिए फेसबुक ने 5.7 अरब डॉलर यानी करीब 43,574 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस जियो में किया है. इस सौदे के साथ ही मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं और उन्होंने चीन में अलीबाबा के संस्थापक जैक मा को पीछे छोड़ दिया है.बता दें कि मुकेश अंबानी ने जैक मा को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर शख्स के तमगे पर कब्जा कर लिया है और ये फेसबुक-जियो की डील के बाद हुआ है. मुकेश अंबानी की वैल्थ में कल ही 4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और ये 49 अरब डॉलर हो गई है. इस तरह जैक मा से उनकी संपत्ति करीब 3 अरब डॉलर ज्यादा हो चुकी है.

.jpeg)


