सभी खबरें

भोपाल:- 11 अगस्त को यूथ कांग्रेस करेगी एमपी विधानसभा का घेराव, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास होंगे शामिल

भोपाल:- 11 अगस्त को यूथ कांग्रेस करेगी एमपी विधानसभा का घेराव, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास होंगे शामिल

 

 भोपाल:- मध्यप्रदेश का मानसून सत्र 9 अगस्त से शुरू हो चुका है 9 अगस्त से 12 अगस्त तक यह मानसून सत्र चलेगा. सत्र शुरू होने के 1 दिन पूर्व ही कमलनाथ ने विधायक दल की बैठक बुलाई इस दौरान सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार की गई. सत्र के पहले दिन ही मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा घेराव किया इस दौरान कई विधायकों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

 वहीं अब यूथ कांग्रेस 11 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेगी.बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का यह प्रदर्शनहोगा.

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्वारु, प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया इस विधानसभा घेराव में शामिल होंगे 

प्रदेश भर से हज़ारों की संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेंगे.

 काले एप्रेन में सत्र के दूसरे दिन पहुंचे कांग्रेस विधायक :-

 वही आज विधानसभा में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक काले एप्रेन पहनकर पहुंच गए हैं उन्होंने कहा कि यह शिवराज सरकार ओबीसी विरोधी सरकार है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button