ताज़ा खबरेंमेरा देशसभी खबरें

अशोक गहलोत होंगे कांग्रेस के अगले अध्यक्ष? राहुल गांधी पद संभालने में हिचकिचा रहे, हलचल तेज़

नई दिल्ली : साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने हार की ज़िम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष से इस्तीफा दे दिया है। राहुल गांधी ने जब अध्यक्ष पद छोड़ा था तब पार्टी के लिए गैर गांधी अध्यक्ष की वकालत की थी। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक का नाम अध्यक्ष पद के लिए नाम सामने आया था। लेकिन कई बाकी नेताओं ने सोनिया गांधी से गुजारिश कर उनको अंतरिम अध्यक्ष बनने के लिए राजी कर लिया।

अब एक बार फिर अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस पार्टी में सियासी घमासान मचा हुआ है। दरअसल, हालही में कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के सवाल पर राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद संभालने की संभावना पर विचार करने को कहा था। लेकिन पार्टी सूत्रों बताते है कि राहुल गांधी अब भी कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने में हिचकिचा रहे हैं।

वहीं, संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, सितंबर/अक्टूबर में नया अध्यक्ष चुने जाने की समय सीमा तय की गई है, लेकिन राहुल ने अब तक स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है की अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इनकार करते हैं तो पार्टी अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष बना सकती है।

दरअसल, पार्टी अशोक गहलोत के नाम पर भी विचार कर रही है। हालांकि अशोक गहलोत राजस्थान के CM का पद नहीं छोड़ना चाहते। लेकिन पार्टी में मंथन जारी है और राहुल गांधी को मनाने की कोशिश होगी। लेकिन राहुल गांधी फाइनल तौर पर इंकार करते हैं तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना पर मंथन हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button