सभी खबरें

प्रदेश की आबादी पर मड़रा रहा जल संकट 

प्रदेश की आबादी पर मड़रा रहा जल संकट 

भोपाल- अभी गर्मी की शुरुआत ही हुई है लेकिन अभी से प्रदेश में जल संकट मडराने लगा है पिछले साल पूरे मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश हुई थी सभी नदी,तालाब, कुएं पानी से लबालब थे, पर मार्च में पड़ी तेज गर्मी के कारण एक महीने में ही इन नदी तालाबों की सूरत बदल गई। जानकारी के अनुसार प्रदेश में 14,555 हैंडपंप ख़राब हो गए और 1479 नल जल योजनाए बंद हो गयी।  इस वजह से भी ग्रामीणों पर जल का संकट और गहराने लगा हैं। वाटर लेवल लगातार नीचे जा रहा है पहले 100 फीट नीचे पानी मिल जाता था लेकिन अब 150 से 200 फीट पर पानी मिलता है।  इसी वजह से हैंडपंप बंद हो जाते हैं।  प्रदेश के ज़िलों में देखे तो जैसे कि राजगढ़ में 555 बैतूल में 495 धार में 530 रतलाम में 466 सागर में 406 हैंडपंप ख़राब होने के कारण बंद हो गए।  इस प्रकार 10 लाख ग्रामीण आबादी पर जल का संकट मड़रा रहा हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button