नाराज़ विधायकों को "मंत्री पद" देकर "CM Kamalnath" बचाएंगे अपनी कुर्सी? बनाया ये बड़ा प्लान ….

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में चल रहे घमासान के बीच अब एक चर्चा ज़ोरो पर हैं। जानकारी के अनुसार सीएम कमलनाथ मंत्रिमंडल का फिर से विस्तार करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि नाराज़ विधायकों को मंत्री पद देकर सीएम कमलनाथ अपनी कुर्सी बचाना चाहते हैं।
खबरों की मानें तो सभी मंत्रियों के इस्तीफे लेकर मंत्रिमंडल का पुर्नगठन किया जा सकता हैं। नए मंत्रिमंडल में एदल सिंह कंसाना, केपी सिंह, बिसहुलाल सिंह के साथ बसपा-सपा के विधायकों को मंत्रिमंडल में मौका मिलने की संभावना हैं।
माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में दिग्विजय और सिंधिया समर्थक कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इनकी जगह सहयोगी दलों और निर्दलीयों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती हैं।
वही खबर ये भी है कि मौजूदा मंत्रियों के विभाग कम कर निर्दलीय सदस्यों को मंत्री बनाया जा सकता हैं। इसके अलावा मंत्रिमंडल के 5 खाली पदों और निगम-मंडलों में तत्काल नियुक्तियां की जा सकती हैं।