सभी खबरें

हाथरस जाने के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल और प्रियंका गांधी को नोएडा पुलिस ने छोड़ा, दिल्ली रवाना।

हाथरस जाने के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल और प्रियंका गांधी को नोएडा पुलिस ने छोड़ा, दिल्ली रवाना।

 ग्रेटर नोएडा/गरिमा श्रीवास्तव:– हाथरस जाने के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने अब छोड़ दिया है. जिसके बाद वह दिल्ली रवाना हुए हैं. 

 इसके साथ ही हाथरस रेप मामले पर पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है.

 क्यों यूपी पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को किया गिरफ्तार? :-

उत्तर प्रदेश राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हाथरस जाते वक्त  गिरफ्तार कर लिया. बता दे कि पहले ग्रेटर नोएडा के रास्ते पर पुलिस ने राहुल और प्रियंका को रोका पर फिर वह कार से उतर कर पैदल जाने लगे जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. राहुल गांधी का कहना है कि पहले पुलिस ने उन्हें धक्का दिया और फिर गिराया सिर्फ इतना ही नहीं उनके ऊपर लाठीचार्ज भी किया

 पुलिस का कहना राहुल गांधी ने किया धारा 188 का उल्लंघन:-

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल गांधी को हाथ में चोट भी लगी है. राहुल गांधी ने कहा कि क्या आम आदमी सड़कों पर नहीं कर सकता है क्या सिर्फ मोदी को ही चलने का अधिकार है. उन्होंने पुलिस वालों से कहा कि आप जनता और मीडिया को बताइए कि आप किस आधार पर मुझे गिरफ्तार कर रहे हैं इसके बाद पुलिस वालों ने जवाब दिया है कि आपने धारा 188 का उल्लंघन किया है.

 धारा 188 में इस बात का जिक्र है कि अगर कोई कानून निर्देशों और नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे आईपीसी की धारा 188 के तहत गिरफ्तार कर सकते हैं.

 इस मामले पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उत्तर प्रदेश सरकार का विरोध किया है

हाथरस की पीड़िता के परिजनो से मिलने जा रहे श्री राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को यूपी की भाजपा सरकार के ईशारे पर जिस तरह से पुलिस ने बलपूर्वक ज़बर्दस्ती रोका , उनके साथ धक्का मुक्की की गयी , अभद्र व्यवहार किया गया ,वो बेहद आपत्तिजनक व निंदनीय है।

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1311607032860962816?s=19

एक तरफ़ भाजपा शासित राज्यों में बहन- बेटियों के साथ दरिंदगी की घटनाएँ निरंतर घट रही है , उन्हें इंसाफ़ नहीं मिल रहा है ,आरोपियों को बख्शा जा रहा है , वही दूसरी तरफ़ उनके परिजनो से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओ को बलपूर्वक रोका जा रहा है।

हाथरस की घटना पूरे देश के माथे पर कलंक है। पूरे देश ने देखा कि किस प्रकार आधी रात में परिजनो को बताये बग़ैर पीड़िता का धार्मिक भावनाओं के विपरीत अंतिम संस्कार किया गया। किस प्रकार पीड़िता न्याय की उम्मीद से अस्पताल में जीवन- मृत्यु से संघर्ष करती रही और यूपी सरकार बेख़बर बनी रही

और जब आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलना चाहते है , सांत्वना देना चाहते है तो उन्हें रोका जा रहा है।
यूपी सरकार की इस तानाशाही का कांग्रेस विरोध करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button