सभी खबरें

थमने का नाम नहीं ले रहे हैं जीतू सोनी के अपराध, लडकियां सप्लाई करने के लगे आरोप

  • बैंको को भी घंगाला जा रहा है
  • क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हुआ केस
  • कई पैन ड्राइव व सीडी भी जब्त हुई है
  • मुंबई से इंदौर में लड़कियां सप्लाई कर रहा था

इंदौर : आयुषी जैन : मुंबई की महिला से बलात्कार व धमकाने के मामले में गिरफ्तार जीतू सोनी के साथी के संबंध में पुलिस को काफी जानकारी मिली है। आशंका है कि वह हवाला कारोबार से जुड़ा है और काफी समय से मुंबई से इंदौर में लड़कियां सप्लाई कर रहा था।

हम आपको बता दें, महिला थाने में मुंबई से आई महिला की शिकायत पर जीतू सोनी के साथ 6 लोगों पर गैंग रेप व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने रेप में शामिल जीतू के साथी को मुंबई से गिरफ्तार किया और रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी के पास से कई पैन ड्राइव व सीडी भी जब्त हुई है, जिससे मामला खुलकर सामने आ रहा है।

बैंको को भी घंगाला जा रहा है
एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र का कहना है कि, पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी काफी समय से जीतू से जुड़ा है। रेप पीडि़ता महिला आरोपी की दूसरी पत्नी है और यह बात सामने आई कि, गलत काम के लिए आरोपी जीतू सोनी को मुंबई से लड़कियां भी सप्लाई करता था। इनके बीच लेन-देन की बात सामने आने पर बैंक खाते की भी जांच की जा रही है, सभी बैंकों से पूरी जानकारी मांगी है। आरोपी के हवाला कारोबार से जुड़े होने की बात सामने आई जिसकी भी गंभीरता से जांच चल रही है।

क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हुआ केस
महिला थाने में केस दर्ज हुआ था लेकिन मामला गंभीर होने से उसे क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया है। एएसपी अमरेंद्रसिंह की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और हवाला कारोबार को लेकर छानबीन चल रही है। यह बात भी सामने आई कि, आरोपी की पहली पत्नी से विवाद हुए जिसमें मुंबई में केस दर्ज हुए है। आरोपी की पहली पत्नी वर्तमान में लंदन में रहती है. इतना ही नहीं भाई के साथ भी विवाद की बात सामने आई है। मुंबई पुलिस से आरोपी पर दर्ज केसों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button