सभी खबरें

अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रहे वृद्ध दंपत्ति की धारधार हथियार हमला कर की हत्या 

नरसिंहपुर/प्रियंक केशरवानी:- मध्यप्रदेश के जिला नरसिंहपुर ग्राम गोटेगांव खेड़ा में वृद्ध दम्पत्ति की धारदार हथियारों से हमला कर उस वक्त हत्या कर दी गई जब वे सो रहे थे. घटना का खुलासा भी तब हुआ है, जब घर से उठ रही बदबू से आसपास के लोग परेशान होने लगे, जिस पर  पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो देखा कि वृद्ध दम्पत्ति खून से लथपथ मृत हालत में पड़े है, दम्पत्ति की हत्या किए जाने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोटेगांव खेड़ा में वृद्ध पदम लोधी अपनी पत्नी शांतिबाई के साथ रहते है, जिनके बेटे प्रहलाद अलग श्यामनगर गांव में निवासरत है, वृद्ध दम्पत्ति का पेंशन से ही गुजारा होता रहा. पदम लोधी व उनकी पत्नी की अज्ञात तत्वों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी. घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो वृद्ध दम्पत्ति अलग अलग पलंग पर मृत हालत में पड़े है, जिनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान है. खबर मिलते ही बेटा प्रहलाद सहित अन्य परिजन व रिश्तेदार भी पहुंच गए, जिन्होने पुलिस को पूछताछ मेें जानकारी दी कि माता-पिता अकेले ही रहते थे, जिनका वृद्धावस्था पेंशन से गुजारा होता रहा. पुलिस को पड़ोसियों ने जानकारी दी कि 19 अक्टूबर को दिखे है, इसके बाद दम्पत्ति को नहीं देखा है. पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button