शाजापुर: ट्रक ने गायों को मारी टक्कर, 12 गायों की मौके पर हुई मौत

शाजापुर: ट्रक ने गायों को मारी टक्कर, 12 गायों की मौके पर हुई मौत
शाजापुर:-मध्यप्रदेश के शाजापुर में एक सड़क दुर्घटना के दौरान गायों की मौत हो गई..उज्जैन-शाजापुर जिलों की सीमा पर हुई 12 गायों की मौत के मामले में कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया. डॉक्टर गायों के इलाज के लिए समय पर नहीं पहुंचे और गायों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार करते समय 16 गायों को टक्कर मार दी थी. बताते चले कि घटना के बाद गायें 5 घंटे तक सड़क पर तड़पती रहीं.पर डॉक्टर समय पर नहीं पहुंच सके.
हादसा उज्जैन के कटवारिया गांव मं हुआ. यह गांव शाजापुर सीमा से लगा हुआ है
घटना के जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणो में आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस दौरान ट्रक के सारे कांच तोड़ दिए. दूसरी ओर, ग्रामीणों के हंगामे की जानकारी मिलते ही लालघाटी और दुपाड़ा पुलिस का बल भी मौके पर पहुंचा गया.
घायल गायों में दो गर्भवती गायें भी थीं. सभी के सही वक्त पर इलाज के SDM ने तराना के डॉ. प्रवीण सिंह को लगातार फोन लगाए, लेकिन वो नहीं आए. सिंह घटना साढ़े पांच घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे. उनकी लापरवाही की वजह से सही समय पर इलाज नहीं हो सका और 12 गायों की मौत हो गई.




