सभी खबरें

हिज़ाब विवाद : प्रियंका गांधी के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कहा बिकनी जैसे अंतर्वस्त्र को जोड़कर….. 

भोपाल : कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और दिग्गज नेत्री प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया। जो देश भर में चर्चा का विषय बना रहा। 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा था की –  'चाहे वह बिकिनी हो, घूंघट हो या फिर जींस या फिर हिजाब। यह महिला को तय करना है कि उसे क्या पहनना है। यह हक उनको भारत के संविधान ने दिया है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो। ट्वीट के आखिर में प्रियंका ने अपने कैंपेन का हैशटैग 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' भी लगाया। 

अब उनके इस ट्वीट पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कड़ी आपत्ति जताई है। प्रियंका गांधी द्वारा हिज़ाब को लेकर दिए बयान को नरोत्तम मिश्रा ने महिला सम्मान के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि हिज़ाब विवाद में प्रियंका जी ने बिकनी जैसे अंतर्वस्त्र को जोड़ कर महिलाओ के सम्मान व गरिमा के खिलाफ बात कही है। बात सर को ढकने वाले वाले वस्त्र हिजाब की हो रही थी, अंतर्वस्त्र की नही। प्रियंका जी भी महिला है और एक महिला के मुंह से इस तरह का बयान शोभा नही देता है।

बता दें कि कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक लिबास पर रोक के आदेश के बाद बवाल मचा है। कई जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के समूह आमने सामने हो गए हैं। पथराव की घटनाएं भी हुई हैं। मुस्लिम छात्राएं हिजाब पर रोक का विरोध कर रही हैं तो कई हिंदू छात्र-छात्राएं भगवा गमछा और दुपट्टा डालकर कैंपस में नारेबाजी कर रहे हैं। हालातों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने 3 दिनों के लिए स्कूल कॉलेज बंद कर दिए हैं।  
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button