सभी खबरें

आज गुरु गोबिन्द सिंह का 353 वां प्रकाश पर्व, PM मोदी, HM शाह, CM कमलनाथ ने किया उन्हें नमन

भोपाल /गरिमा श्रीवास्तव :-आज गुरु गोबिन्द सिंह का 353 वां प्रकाश पर्व है। इस अवसर पर देश भर समेत विशव के कई अन्य गुरुद्वारों के माध्यम से सिख समुदाय यह प्रकाश पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाएगा। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने भी प्रकाश पर्व पर गुरुगोविंद सिंह को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने के लिए प्रेरित करने वाले विचार सामने रखे। तो वहीँ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , मुख्यमंत्री कमलनाथ व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रकाश पर्व पर अपने अपने विचार ट्विटर के माध्यम से प्रकट किए।  

हम आदरणीय श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके प्रकाश पर्व पर नमन करते हैं। दशम पीठ साहिब, गुरु गोविंद सिंह जी की पूर्व संध्या पर, हम उनके सामने झुकते हैं :-  नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री

सिखों के दसवें गुरु व खालसा पंथ के संस्थापक जिन्होंने अन्याय व अधर्म के विरुद्ध लड़ते-लड़ते अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया ऐसे सरबंसदानी गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन :– अमित शाह, गृहमंत्री

धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व बलिदान कर देने वाले गुरु गोबिन्द सिंह जी को प्रकाशोत्सव पर कोटि-कोटि नमन। आपकी शिक्षाएँ सदैव मानव की सुख, समृद्धि, कल्याण का पथ प्रदर्शित करती रहेंगी।
सिखो के दसवे गुरु , सरबंसदानी , खालसा पंथ के सृजनहार श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 353 वे प्रकाश पर्व की आप सभी को लख-लख बधाई।
गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्म व समाज की रक्षा की ख़ातिर अपने पूरे परिवार का बलिदान दिया।
उन्होंने सदैव एकता , भाईचारे व मानवता का संदेश दिया।
उन्होंने कहा था कि
“सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं,
तबै गोबिंद सिंह नाम कहाऊं!!” :- कमलनाथ मुख्यमंत्री मप्र

“अगर आप केवल भविष्य के बारे में सोचते रहेंगे तो वर्तमान भी खो देंगे।”: गुरु गोबिन्द सिंह
आज गुरु गोविंद सिंह जयंती के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं।
अपने पूरे जीवन में, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी
अन्याय के खिलाफ उठ खड़ा हुआ। उनकी शिक्षाएँ समय को पार करती हैं और हर समय प्रासंगिक बनी रहेंगी :- शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री मप्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button