ताज़ा खबरेंसभी खबरें

MP में असुरक्षित महिला! जानलेवा हमला में 3 महिला गंभीर रूप से घायल, बीजेपी नेता पर लगा आरोप

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन की बड़नगर तहसील के ग्राम पीरझालर ग्राम में तेजा दशमी पर पूजा करने के लिए खेत पर गई आधा दर्जन महिलाओं को जमीन विवाद के चलते आधा दर्जन से अधिक युवाओं ने जमकर पीटा। वहीं घायल महिलाओं का उपचार उज्जैन के जिला अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं इस घटना में पुलिस ने मामूली धाराओं में प्रकरण दर्ज कर खानापूर्ति कर दी है।

पूरा मामला बड़नगर थाना क्षेत्र के पीरझालर का बताया जा रहा है। जहां जमीन विवाद को लेकर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं घायल महिला अनिता कोमल ने बताया कि उनकी दो बीघा जमीन है और 11 बीघा जमीन पर विवाद चल रहा है। हम रेल्वे फाटक के पास स्थित हमारे खेत में हमारे दादाजी की समाधी बना रखी है जहा हम तेजा दशमी की पूजा करने के लिए खेत पर गई थी। तभी गांव के आधा दर्जन लोगों ने उन पर जान लेवा हमला कर दिया। उनके साथ छेड़छाड़ भी कि गई। जिसमे अनिता, कोमल, रीना, जितेंद्र घायल महिलाओं को उपचार के लिए उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिलाओं का उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button