सभी खबरें

प्रदेश सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों से छीना ये अधिकार, स्पष्ट कही ये बात

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – प्रदेश भर में जारी कोरोना के कहर के बीच अब राज्य सरकार ने लॉक डाउन को हटाने का फैसला लिया हैं। दरअसल अभी कई जिलों में रविवार का टोटल लॉक डाउन रहता था, जिसे अब राज्य सरकार ने हटा दिया हैं।

राजधानी भोपाल में अब रविवार को लॉकडाउन नहीं होगा। सामान्य दिनों की तरह की गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने निर्देश दिए कि केंद्रीय गाइडलाइन का ही पालन किया जाए।

हालांकि, केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक 4 के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार ही छूट दी जाएगी। केंद्र की गाइडलाइन में जिन सेवाओं पर पाबंदी है, उन पर मध्यप्रदेश में भी प्रतिबंध जारी रहेगा।

इसके अलावा प्रदेश सरकार ने अब सभी जिला कलेक्टरों से लॉकडाउन लगाने का अधिकार वापस ले लिया हैं। अब किसी भी जिले में कोरोना को लेकर कलेक्टर लॉकडाउन नहीं लगा पायेंगे। साथ यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अब प्रदेश में रविवार को होने वाले लॉकडाउन को भी सरकार ने रद्द कर दिया हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button