मुख्यमंत्री के सचिव ने की आत्महत्या की कोशिश।
मुख्यमंत्री के सचिव ने की आत्महत्या की कोशिश।
पढिए क्या है मामला
बेंगलुरू/राजकमल पांडे। बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष ने आत्महत्या करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि संतोष ने शुक्रवार के देर रात्रि नींद की गोलियां खाई थी, जिसके बाद संतोष की हालत बेहद गंभीर हो गया था। संतोष को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। इस सब के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष को उनके ही आवास डाॅलर्स काॅलोनी में बेहोशी की हालत में पाया गया था। नीद की गोलियां संतोष ने क्यों खाया अभी इसका खुलाशा नही हो सका है। संतोष का इलाज बेंगलुरू के रमैया मेमोरियल अस्पताल में चला रहा है। संतोष के नीद की गोलियां खाने की खबर जब मुख्यमंत्री को हुई तो वह अस्पताल देखने पहुंचे। खबर लिखे जाने तक संतोष की हालत स्थिर बताई जा रही है।