सभी खबरें

शिवराज सिंह चौहान का फूटा गुस्सा, जानिए कमलनाथ और दिग्गी को यह क्या क्या कह डाला

सीहोर / गरिमा श्रीवास्तव :-इस वक्त की बड़ी खबर या है कि भाजपा ने विधायकों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है। यह प्रेस कांफ्रेंस सीहोर में चल रही है। जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार पर जमकर धावा बोला है।  शिवराज ने कहा कि हम कमलनाथ सरकार को नहीं गिराएंगे वह खुद अपने अंतर्विरोध के कारण गिर जाएंगे। शिवराज ने कहा कि वह लगातार यह कह रहे है कि बंगलुरु ने विधायकों को बंधक बनाया गया है पर विधायकों ने यह  साफ कहा है कि दिग्विजय सिंह को देखकर हम भागे हुए हैं उनसे मिलने की बात तो बाद में है हम दिग्विजय सिंह को देखना भी पसंद नहीं करते हैं।

 शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने अपने परिवार को मंत्रिमंडल में ले लिया है और आज माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। यह माफियाराज खुद कमलनाथ सरकार ने चलाया है मध्य प्रदेश में 15 महीने की कार्यकाल में हाहाकार मच गई है। कमलनाथ सरकार मध्यप्रदेश को लगातार मदिरा प्रदेश बनाने में जुटी हुई है।  प्रदेश में शराब की नदियां बहाई जा रही हैं, दिग्विजय और कमलनाथ पर तंज कसते हुए शिवराज ने कहा कि उन्होंने यानी दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के बल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना डाला है प्राइवेट लोगों को बैठा कर पैसे इकट्ठे किए जा रहे हैं।

शिवराज ने कहा कि कांग्रेस द्वारा सिंधिया पर हमला किया गया था तो विधायकों को ज़बरदस्ती कैसे मिलने दिया जाए। जब विधायक खुद तैयार नहीं है तो उनके साथ लगतार ज़बरदस्ती क्यों की जा रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button